---Advertisement---

आंगनवाड़ी तोड़ने गए ….. अधिकारियो का नाम लेकर गुंडागर्दी करने वाले दो व्यक्तियों और जेसीबी चालक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000188653

खबर खुलेआम

मोहल्लेवासियों ने रोका तो धमकाने लगे

रायगढ़, 17 अगस्त 2025*- जूटमिल थाना पुलिस ने आज सुबह संत विनोबा नगर स्थित आंगनवाड़ी भवन को तोड़ने पहुंचे तीन व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का धौंस दिखाकर मोहल्लेवासियों को डराने और सरकारी संपत्ति पर तोड़फोड़ करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

1000164645

सुबह दीपक महोबिया और मुकेश कुमार जैन, जेसीबी चालक फिदा हुसैन को लेकर आंगनवाड़ी भवन तोड़ने पहुंचे। मोहल्लेवासियों ने जब विरोध किया तो उन्होंने कहा कि तहसील का आदेश है और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि अनावेदकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बना रहे थे जिससे मोहल्लेवासियों से इनका वाद विवाद होने लगा मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने भवन तोड़फोड़ कार्यवाही को रुकवा कर तत्काल अनावेदकों को गिरफ्तार किया

1000153554

पुलिस ने तीनों के खिलाफ *इस्तगासा क्रमांक 174-413/2025, धारा 170, 126, 135(3) बंस के तहत मामला दर्ज किया। आरोपियों को एसडीएम न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। जेल गए अनावेदक -1. दीपक महोबिया (40 वर्ष) पिता स्व. रामकृष्ण महोबिया, निवासी वार्ड क्रमांक 30, तमेरपारा, जिला दुर्ग (वर्तमान निवास – चांदनी चौक, सोनारपारा, रायगढ़)

2. मुकेश कुमार जैन (48 वर्ष) पिता स्व. गोपीराम जैन, निवासी गोगा मंदिर के सामने, थाना जूटमिल, रायगढ़

3. फिदा हुसैन (29 वर्ष) पिता मोहम्मद सलीम, निवासी दर्रीतालाब के पास, थाना जूटमिल, रायगढ़

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

1 thought on “आंगनवाड़ी तोड़ने गए ….. अधिकारियो का नाम लेकर गुंडागर्दी करने वाले दो व्यक्तियों और जेसीबी चालक गिरफ्तार”

  1. यें भी bta देते की वरिस्ट अधिकारी कौन कौन थे जिनका name लोगो ने लिया भैया जी

    Reply

Leave a Comment