---Advertisement---

कमरे में फांसी पर लटकी मिली महिला आरक्षक की लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2759759

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है।

5344686 untitled 27 copy

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। आजाद चौक थाने में सूचना मिली कि पुलिस क्वार्टर में एक महिला फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस इसके पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है और क्षेत्र में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment