शादी के मंडप में दूल्हा ….. पुलिस कि बारात आई …… सेहरा सजने से पहले ही दूल्हे …..

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Desk khabr khuleaaam

कबीरधाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी के मंडप में चल रही हल्दी रस्म के दौरान पुलिस ने अचानक एंट्री मारी और दूल्हा बनकर बैठे SIB के प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी को भरी महफिल में सबके सामने गिरफ्तार कर लिया। हल्दी लगे चेहरे के साथ मंडप से गिरफ्तार किए जाने की घटना ने रिश्तेदारों और मेहमानों को हैरानी में डाल दिया। दरअसल, हेड कांस्टेबल पर नौकरी का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपये की ठगी करने और एक युवती के साथ लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। यही नहीं, एक दिन पहले ही उसके खिलाफ फर्जी नियुक्ति आदेश देने की दूसरी FIR दर्ज की गई थी।मंडप से हुई गिरफ्तारीपुलिस को जैसे ही आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली, टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मंडप से ही बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उस समय हल्दी की रस्म चल रही थी और शाम को बारात निकलने की तैयारी थी। रिश्तेदार और मेहमान पूरी तरह स्तब्ध रह गए जब पुलिस ने मंडप में पहुंचकर दूल्हा बने मरावी को पकड़ लिया।

एक और FIR एक दिन पहले ही दर्ज

दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही मरावी के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में उस पर तीन गोपनीय सैनिकों से आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति आदेश देने का आरोप था। जांच में ये नियुक्ति आदेश फर्जी पाए गए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment