---Advertisement---

विभाष के तूफान के आगे दिग्गज धराशाई विजय, रोशन और प्रकाश को हराया

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20231107 WA0023

डेस्क खबर खुलेआम


पिहरा में आज भी विभाष लोकप्रिय


रायगढ़। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में जनता कांगे्रस की तरफ से यंू तो विभाष सिंह ठाकुर का काफिला देखते ही बनता था और जिस तरीके का प्रचार-प्रसार विभाष ने किया था वह काबिले तारीफ रहा। जहां उन्होंने पूरे विधानसभा में डोर टू डोर करके भूचाल ला दिया। आज तक रायगढ़ विधानसभा में विभाष के अलावा किसी ने भी डोर टू डोर दस्तक नही दी। वो तो ऐन मौके पर विजय अग्रवाल का निर्दलीय लडना हुआ और सारे वोट समीकरण बदल गए वर्ना परिस्थितियां धीरे-धीरे विभाष सिंह के पक्ष में होते जा रहा था। पूरे विधानसभा में सभी गांव में और शहर में सभी पोलिंग बूथों पर विभाष सिंह ठाकुर को वोट मिले वहीं एक गांव पिहरा ऐसा रहा जहां विभाष सिंह ठाकुर को 270 मत मिले तो रोशन अग्रवाल को 165, निर्दलीय विजय अग्रवाल को 155 और कांगे्रस प्रत्याशी प्रकाश शक्राजीत नायक को 147 वोट मिले थे। विभाष सिंह ने रोशन लाल को 105 वोट ,विजय अग्रवाल को 115 वोट तो प्रकाश नायक को 125 वोट से हराया और दिग्गज नेताओबको विभाष सिंह ठाकुर ने इस पोलिंग बूथ में धूल चटा दिया था और 270 मत लेकर सबसे आगे रहे। वहीं तीनों दिग्गजों के तमाम प्रयास के बाद भी इस किले को भेद नही पाये। ऐसी दशा में इस गांव में विभाष को ही विधायक माना जाता है। विभाष सिंह ठाकुर के बारे में हमेशा कहा जाता है कि शांत पड़े पानी में पत्थर मारकर हलचल पैदा कर देते हैं। वहीं लैलूंगा के साथ-साथ रायगढ़ विधानसभा में भी अपनी उपस्थिति लगातार देकर भाजपा को चुनौती देने वाले विभाष की भूमिका भी बढ़ी हुई है जो प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के प्रियपात्र बने हुए हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment