---Advertisement---

मोटरसाइकिल से गांजा तस्करी करते दो गिरफ्तार .. 3 किलो गांजा जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2087119

डेस्क खबर खुलेआम

11.02.2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर ग्राम पाकरगांव अटल चौक के पास केंदाटिकरा मार्ग पर घेराबंदी की। कार्रवाई दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। चालक ने अपना नाम मोहन यादव उर्फ गुन्नू (22 वर्ष), निवासी पत्थलगांव बिलाईटांगर वार्ड क्रमांक 09 थाना पत्थलगांव जिला जशपुर तथा पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम बिरोज कुमार दास ब्राम्हण (36 वर्ष), निवासी घरजियाबथान थाना पत्थलगांव जिला जशपुर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 03 किलो 170 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये है, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त *एक बिना नंबर टी.वी.एस. राईडर मोटर सायकल (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 45/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कार्रवाई में उप निरीक्षक गिरधारी साव, उप निरीक्षक चन्द्र कुमार सिंगार, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चमरसाय भगत एवं गोविन्द बनर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2073040
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment