---Advertisement---

कलेक्टर की सख्ती कार्यवाही – चार सरकारी कर्मचारीयों को किया बर्खास्त

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय तमता

दो शिक्षक एक बाबू और एक भृत्य हुए बर्खास्त

जशपुर, 5 जनवरी 2025/ कलेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासनहीनता पर लगाम कसने के दृश्टिकोण से बड़ी कार्यवाही करते हुए बगीचा विकासखंड के चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इन कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की।शासकीय प्राथमिक शाला गरांज के सहायक शिक्षक एलबी भागन राम, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग के सहायक ग्रेड 3 आलोक कुमार भगत, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढोढर अम्बा के भृत्य प्रमोद मिंज, और शासकीय प्राथमिक शाला बीजाघाट के सहायक शिक्षक एलबी राजू राम को उनकी सेवाओं से हटाया गया है।

बीईओ के जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि ये सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर लंबे समय से अनुपस्थित थे। विभागीय जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इनके गैर- हाजिर रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि सभी स्कूलों में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और इस तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment