---Advertisement---

युवक कि होटल के कमरे में टंगी मिली लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ । तीन दिन से लापता एमआर की रायपुर के एक होटल में आज सुबह फांसी पर लटकती दो दिन पुरानी लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नावापारा अ निवासी शिवाशीष प्रधान 24 जो कि MERITOR PHARMACEUTICALS कंपनी में एमआर का काम करता था।

रोजाना की भांति शिवाशीष 18 मार्च की सुबह 9 बजे अपने गांव से काम पर जाने के निकला था और देर रात तक घर नही लौटा। रात भर परिजन शिवाशीष की आसपास के अलावा रिश्तेदारों में खोजबीन करने के बावजूद उसके नही मिलने पर उन्होंने अगले दिन पुसौर थाने में युवक के गुमशुदगी की सूचना दी थी। शिवाशीष के पतासाजी के दौरान परिजनों को पता चला कि उसका लास्ट लोकेशन बिलासपुर दिखा जहां पहुंचकर उन्होंने काफी खोजबीन की लेकिन वहां भी उसका कहीं पता नही चला।

इस बीच कल रात 12 बजे शिवाशीष के परिजनों को सूचना मिली कि रायपुर के आजाद चैक थाना क्षेत्र में स्थित होटल श्री हरदेव के कमरा बुक रूम नंबर 203 में शिवाशीष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा कि मृतक युवक पिछले काफी समय से किसी बात को लेकर परेशान रहता है। संभवतः मानसिक परेशानियों की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। बहरहाल मृतक युवक शिवाशीष के परिजन राजधानी रायपुर पहुंचकर पोस्टमार्टम उपरांत शव को लेकर अपने गांव के लिये रवाना हो गए है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment