---Advertisement---

भाजपा नेता गिरफ्तार …. पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सहित तीन गिरफ्तार ….

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
668020

खबर खुलेआम

वन विभाग ने 3 शिकारी का किया शिकार , हाथी की मौत के मामले में तमनार वन विभाग की त्वरित कार्यवाई से मिली बड़ी सफलता

रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी की करंट की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में वन विभाग ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पति भी शामिल है। यह गिरफ्तारी वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार के नेतृत्व में की गई है।

667807

ज्ञात हो कि 21 अक्टूबर 2025 को तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव के पास एक सात वर्षीय हाथी की मौत करंट लगने से हो गई थी। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि खेत की मेड़ पर जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई।जांच के दौरान वन अमले ने घटनास्थल से विद्युत तार, खंभे और अन्य उपकरण जब्त किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने लगातार खोजबीन और पूछताछ के बाद आरोपियों को चिन्हित किया।

पुरे मामले पर तमनार रेंजर विक्रांत कुमार ने कहा

👇🏼👇🏼

वन विभाग की टीम ने इस प्रकरण में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है —1. बसंत राठिया, पिता ठाकुर राम, उम्र 40 वर्ष, निवासी केराखोल (मुख्य आरोपी)2. वीर सिंह मांझी, पिता मेहत्तर मांझी, उम्र 28 वर्ष, निवासी केराखोल3. रामनाथ राठिया, पिता महेत्तर राठिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी औराईमुड़ा सहयोगी आरोपी सूत्रों के अनुसार, बसंत राठिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पति है, जो मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

667940

वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में विशेष निगरानी बढ़ाई गई थी। तकनीकी साक्ष्य और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्यवाही तय होगी। वहीं, वन विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या इस तरह की घटनाओं में और लोग भी शामिल हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment