---Advertisement---

बीडीसी के साथ विवाद .. बदमाशों ने बचाव करने वाले कि कर दी पिटाई … पाँच आरोपी गिरफ्तार , एक फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1677792

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

9.01.26 को प्रार्थी विशाल खाखा, उम्र 18 वर्ष, निवासी जोकबहला, थाना नारायणपुर ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 02.01.26 को रात्रि करीबन 09.30 बजे शराब भट्ठी कुनकुरी के पास उनके क्षेत्र के बीडीसी के साथ मो. अलतलम उर्फ बादल व अमित दास का वाद विवाद हुआ था, उस दौरान प्रार्थी के द्वारा बीच बचाव किया जा रहा था, तब आरोपी मो अलतलम उर्फ बादल व अमित दास के द्वारा, प्रार्थी के साथ भी मारपीट व विवाद किया गया था, फिर भी प्रार्थी विशाल खाखा के द्वारा विवाद को आगे, न बढ़ाते हुए समझौते की बात कही जा रही थी

जिस पर आरोपियों क्रमशः मो अलतलम उर्फ बादल व अमित दास के द्वारा दिनांक 08.01.26 को कुनकुरी में मिलकर आपस में समझौता करने की बात कही गई थी। दिनांक 08.01.26 को प्रार्थी, बैंक के किसी काम से अपनी मां व दीदी को लेकर कुनकुरी आया हुआ था, उन्हें बैंक में छोड़कर, लगभग 02.30 बजे अपने दो दोस्तों के साथ , गोल्डन ढाबा में खाना खाने गया था , उसी दौरान दो मोटर सायकल से छह आरोपी क्रमशः नौशाद,मो अलतलम उर्फ बादल, अहमद रजा, फैजान खान, अमित दास व उनका एक अन्य साथी आए, और प्रार्थी विशाल खाखा को बोले कि चलो कंडोरा मैदान, के पास चलते हैं, वहीं बातचीत कर समझौता करेंगे, जिस पर प्रार्थी अपने साथियों के साथ कंडोरा मैदान चला गया, मैदान के पास पहुंचते ही, सभी छः आरोपियों के द्वारा गंदी गालियां देते हुए हाथ मुक्का व बेल्ट से, प्रार्थी विशाल खाखा से मारपीट की जाने लगी , प्रार्थी के साथियों के द्वारा बीच बचाव करने पर, वे लोग मारपीट करने के बाद मोटर सायकल में बैठ कर चले गए । मारपीट के कारण प्रार्थी विशाल खाखा के पीठ, सीने, सिर व हाथ में चोट लगा है।

Screenshot 2026 01 07 13 56 19 89 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(2) (3), व एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(V) क,3(1) द,3(1) ध के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व प्रार्थी का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले से जुड़े पांच आरोपियों क्रमशः1. नौशाद उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बंदरभदरा, थाना कुनकुरी2. अहमद रजा, उम्र 25 वर्ष निवासी लंबीटोली, थाना कुनकुरी3. मो. फैजान खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी4. मो. अलतलम उर्फ बादल उम्र 22 वर्ष, निवासी कुनकुरी, जिला जशपुर (छ.ग)5. अमित दास उम्र 25 वर्ष, निवासी ढोढ़ी डांड, थाना कुनकुरी. को हिरासत में ले लिया गया, एक आरोपी फरार है, जिसे भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिसकी पता साजी की जा रही है,जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइकल क्रमांक CG -14-MC -8781 को भी जप्त किया गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कुनकुरी क्षेत्र में गुंडा गर्दी करते हुए, एक युवक से मारपीट करने वाले पांच आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, उनका एक अन्य साथी फरार है, जिसकी पता साजी की जा रही है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस किसी भी प्रकार की गुंडा गर्दी बर्दाश्त नहीं करेगी, ऐसे कृत्यों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment