---Advertisement---

10 बाइक, 2 रेंजर साइकिल और 3 मोबाइल चोरी कि मामले मे 5 आरोपी सहित विधि संघर्षरत बालक गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

9 अप्रैल, रायगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी और संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक और शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बीते शुक्रवार को भी एक अंतर जिला गिरोह का खुलासा करने के बाद अब एक किशोर सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जो रायगढ़, छाल, पूंजीपथरा और ओडिशा क्षेत्र से दोपहिया वाहन, साइकिल और मोबाइल की चोरी कर उन्हें खपाने में लगे थे। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का विस्तृत खुलासा किया गया। इसी बीच सूचना मिली कि एक किशोर बालक पूंजीपथरा क्षेत्र से चोरी की बाइक रूड़ुकेला-लैलूंगा में खपाने की जानकारी मिली।

टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अब तक 10 बाइक, 2 रेंजर साइकिल और 3 मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि यह सभी संपत्ति उसने अपने सहयोगी सोनू चौहान के साथ मिलकर जेसीयल भगत, सुधीर मालाकार और विकास जायसवाल को बेची है।पूछताछ के बाद पुलिस ने विधि के संघर्षरत बालक के मेमोरेंडम के आधार पर बोईरदादर, लाखा प्लांट, राबो डेम, सरायपाली, सालासर चौक, गेरवानी और उड़ीसा के बरगढ़ सहित विभिन्न इलाकों से चोरी की घटनाओं की पुष्टि की। वहीं, पूंजीपथरा थाने में चार अलग-अलग अपराध क्रमांक (अप.क्र. 80/2025, 81/2025, 82/2025, 84/2025 धारा 303-2 BNS) एवं थाना छाल का (अप.क्र. 84/2024 धारा 379 IPC) के तहत दर्ज मामलों में इन घटनाओं को जोड़ा गया है। पुलिस ने इन अपराधों में संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और संगठित अपराध की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।पूछताछ और तफ्तीश के बाद पुलिस ने विधि के संघर्षरत बालक के पास से एक डिस्कवर बाइक, दो हीरो स्प्लेंडर, एक स्कूटी डेस्टिनी और दो मोबाइल बरामद किए। वहीं जेसीयल भगत से दो एचएफ डीलक्स बाइक, सुधीर मालाकार से दो एचएफ डीलक्स बाइक, दो रेंजर साइकिल और एक मोबाइल, विकास जायसवाल से एक एचएफ डीलक्स बाइक तथा सोनू चौहान से एक लिवो बाइक बरामद की गई है। कुल मिलाकर 10 दुपहिया वाहन, 2 साइकिल और 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 3 लाख 33 हजार रुपये है।

R.O. No. 13098/21

गिरफ्तार आरोपियों के नाम*–(1) विधि के संघर्षरत बालक(2) जेसीयल भगत पिता रूप से भगत उम्र 38 वर्ष निवासी रूडुकेला थाना लैलूंगा(3) सुधीर मालाकार पिता कार्तिक मालाकार उम्र 19 साल निवासी जामडबरी थाना पूंजीपथरा (4) विकास जायसवाल पिता श्याम जायसवाल उम्र 35 साल निवासी ऐडुकला थाना छाल(5) सोनू चौहान पिता संत राम चौहान उम्र 28 साल निवासी जामडबरी थाना पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और अहम सफलता मिली है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment