

खबर खुलेआम
निरंजन गुप्ता / प्रदीप सोनी
रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दो वर्षों से हो रहे अत्याचार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार नाबालिग अपनी मां, पिता और दो छोटे भाइयों के साथ रहती है। मां घरों में काम करती है, जबकि पिता बेरोज़गार था और अक्सर बच्चों को मारने–डांटने की प्रवृत्ति रखता था। जनवरी 2023 में नाबालिग सहेलियों के साथ नए कपड़े पहनकर पार्क में घूमने गई थी। इसी बात पर पिता ने घर लौटने पर उसके साथ मारपीट की और उसी समय उसके साथ जबरन गलत हरकत की। घटना के बाद से अवसर मिलने पर वह नाबालिग के साथ लगातार दुर्व्यवहार करता और धमकाता था कि किसी को बताने पर परिवार को नुकसान पहुँचाएगा। धमकियों के कारण नाबालिग ने पूरे मामले को दो वर्षों तक छिपाए रखा। 10 दिसंबर 2025 को फिर से अत्याचार का शिकार होने के बाद वह स्कूल गई। वापस लौटते समय रास्ते में उसकी मुलाकात मां से हुई, जहां उसने रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया। मां द्वारा मामले की पुष्टि के बाद पीड़िता को लेकर महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने पर महिला थाना और चक्रधर नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को उसके घर से हिरासत में ले लिया।
डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है
खबर खुलेआम के साथ जुड़कर जिला और तहसील स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में करने के इच्छुक संपर्क करें / आपके आसपास होने वाली घटनाओ कि खबरों के साथ वेब पोर्टल में विज्ञापन के लिए -9893452103












