



खबर खुलेआम
घरघोड़ा। नगर पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दूसरी बार 6 साल के लिए निष्कासित किए गए भाजपा नेता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला और भी चौंकाने वाला है। निष्कासन के बावजूद निष्कासित नेता ने मुख्यमंत्री के धरमजयगढ़ अगमन के पोस्टर में भाजपा नेताओं के साथ अपना बड़ा होर्डिंग नगर में लगवा दिया है, जो लोगों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, उक्त नेता को हाल ही में नगर पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ वोट देने और संगठन विरोधी कार्य करने पर भाजपा से निलंबित किया गया था। दूसरी बार पार्टी से निलंबित हो चुके है लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने अपने पोस्टर में प्रमुख भाजपा नेताओं की तस्वीरें शामिल कीं और उसे नगर के प्रमुख स्थानों पर लगाया। जिससे नगर कि राजनीति में गर्मी आ गई है।

सवाल यह उठता है कि क्या निष्कासित नेता पार्टी नेताओं का फोटो निज स्वार्थ साधने के लिए लगा रहे है ? या पार्टी के अंदर के किस बड़े नेताओ का समर्थन हासिल है जो पार्टी से बाहर होने के बावजूद इस तरह कि हिमाकत करने का साहस जुटा रहे है कारण ?
स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह कदम भाजपा संगठन की कमजोरी और अंदरूनी मतभेद को उजागर करता है, जो आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।।

वर्जन -डॉ राजेश पटेल अध्यक्ष मंडल भाजपा घरघोड़ा ने कहा कि भाजपा से निष्कासित पार्षद श्याम भोजवानी द्वारा फ्लेक्स बैनर में भाजपा नेताओं का फोटो लगाने का मामला संज्ञान में आया है मंडल भाजपा कि तरफ से श्याम भोजवानी को लीगल नोटिस भेजकर जवाब मांगेगी और पोस्टर से तत्काल भाजपा नेताओं के फोटो हटाने के लिए कहेगी नहीं करने पर पार्टी नियमो के अनुसार कार्यवाही करेगी। वही पोस्टर में लगे अन्य भाजपा सदस्यों से जवाब मांगा जायेगा


