---Advertisement---

जंगल में मिला शावक हाथी का शव..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2202904

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता घरघोड़ा / प्रदीप धोबा तमनार

तमनार, 21 फरवरी 2026 तमनार रेंज के झींगोल परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक 838 आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे एक मादा शावक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। झींगोल परिसर रक्षक से घटना कि सूचना मिलते ही उपवनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत कुमार और वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचे । प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास हाथियों के पैरों के ताजा निशान, मल-मूत्र के चिन्ह पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि शावक के साथ हाथियों का झुंड मौजूद था। जमीन पर बने खरोंच और घसीटने के निशानों से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य हाथियों ने शावक को उठाने या हिलाने-डुलाने का प्रयास किया होगा। वन विभाग की सघन तलाशी के दौरान घटनास्थल पर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु के प्रमाण नहीं मिले हैं। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मौके पर किए गए प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर शावक की मृत्यु कमजोरी या प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की उपस्थिति में शावक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उपवनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment