

खबर खुलेआम
समाचार:रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर की होनहार बेटी दिव्या पैंकरा के सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर सांसद राधेश्याम ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रायगढ़ सांसद ने अपने संदेश में कहा कि दिव्या पैंकरा की यह सफलता न केवल उनके परिवार, समाज बल्कि पूरे रायगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि दिव्या की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य हासिल करने के लिए समर्पण सबसे बड़ी ताकत होती है। सांसद ने विश्वास जताया कि दिव्या पैंकरा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगी तथा समाज में सुरक्षा, न्याय और विश्वास को और मजबूत बनाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्या की सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। अंत में सांसद ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।










