---Advertisement---

गोली कांड से मची सनसनी – लूट के इरादे से आये बदमाशों ने वृद्ध महिला की गोली मारकर की हत्या …. अन्य 1 घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

प्रदीप ठाकुर जिला ब्यूरो जिला जशपुर

संचालक घायल , SP मौके पर,नाकेबंदी शुरु कर पुलिस जुटी जांच में

जशपुर/ जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में गोलीकांड से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है।वहीं कियोस्क संचालक पर हमला कर बदमाशों ने उसे घायल कर दिया है।मामला है बटईकेला का जहां सँचू गुप्ता कियोस्क सेंटर का संचालन करते हैं।यहां दो अज्ञात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाईक में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले रिवॉल्वर अड़ाया और पैसे की मांग करने लगे। इस दौरान बदमाशों ने बंदूक की बट से सँचू पर हमला किया जिससे वह घायल हो गया।वहीं गोली सँचू की दादी को लगी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घायल को कांसाबेल अस्पताल ले जाया गया है। वहीं मौके पर कांसाबेल पुलिस पहुंच गई है।एसपी स्वयं मामले की जांच में जुट हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी बाईक छोड़कर फरार हो गए हैं।पुलिस सर्चिंग में लगी हुई है। बहरहाल इस घटना से दहशत का माहौल है। आरोपियों को. पकड़ने पुलिस नाकेबंदी कर लगातार सर्चिंग कर रही है। एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय,विजय सिंह राजपूत मौके पर जांच में जुटे हैं।

…..

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment