

डेस्क खबर खुलेआम
कांसाबेल। प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जनपद पंचायत कांसाबेल के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत खारपानी में जिला स्तरीय सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने की, जिसमें जिले व विकासखण्ड स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त मांगों और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत निराकरण किया गया।

मौके पर ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान कर प्रशासन ने अपनी तत्परता का परिचय दिया।समाज कल्याण विभाग की ओर से 3 दिव्यांगजनों को ट्राई सायकल एवं 5 हितग्राहियों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5 हितग्राहियों को उनके नए आवास की चाबी सौंपी गई।मनरेगा के अंतर्गत 20 नए जॉब कार्ड वितरित किए गए, जबकि कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का लाभ दिया गया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, सहायक आयुक्त संजय सिंह, डीडी कृषि एम.आर. भगत, सीईओ संदीप मरावी, बीईओ गोपाल राम खलखो सहित जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के सरपंचगण उपस्थित रहे।











