---Advertisement---

सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता – सालिक साय

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2423140

खबर खुलेआम

पत्थलगॉव । जिले के विकास को गति देने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन जनपद पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़ामाचा के हल्दीझरिया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सालिक साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

IMG 20260313 WA0037

इसके लिए सुशासन शिविर जैसे आयोजन ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका समाधान करने का बेहतर माध्यम बन रहे हैं।उन्होंने कहा कि जिले के गांवों में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा, ताकि आम जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। सालिक साय ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या की जानकारी प्रशासन को दें, जिससे उसका समय पर समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री मनीष अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री लक्ष्मी यादव, पुरंदर यादव, सुरेश यादव, रवि यादव, भूषण वैष्णव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम में जनपद पंचायत पत्थलगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलकांत श्रीवास, नायब तहसीलदार करण सिंह राठिया, बीएमओ जेम्स मिंज तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment