---Advertisement---

जिला पंचायत अध्यक्ष का जनपद पंचायत का औचक निरीक्षण , सालिक साय ने कहा….

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250502 WA0052

डेस्क खबर खुलेआम

जशपुर। जनपद पंचायत पत्थलगांव के औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय का जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। सालिक साय की सादगी और सरल व्यवहार की लोगों ने खूब तारीफ की।निरीक्षण के दौरान सालिक साय ने सभी विभागों के कार्यालयों का दौरा किया और प्रभारी कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सामुदायिक शौचालय की मांग उनके समक्ष रखी, जिस पर सालिक साय ने तत्काल स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद सालिक साय का यह पत्थलगांव जनपद में पहला दौरा था। निरीक्षण का उद्देश्य भले ही औपचारिक था, लेकिन कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने इसे अपनेपन का रूप दे दिया। सालिक साय भी लोगों के अपनत्व और सम्मान से अभिभूत नजर आए।

साथ ही सालिक साय ने अधिकारी कर्मचारियों को साय सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के साथ लोगो से ब्यवहारिकता के साथ मिलकर उनके कामो को सरलता से करने के निर्देश दिए है

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment