---Advertisement---

खेत में मिला युवक का शव .. शव में मिले चोट के .. हत्या मानकर जांच में जुटी पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2289788

खबर खुलेआम

रायगढ़, 1 मार्च*। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में आज सुबह एक युवक का शव खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। मृतक की बहन खुशबू चौहान (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि कल शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था। रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी, किंतु ध्यान नहीं दिया। आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की सूचना पर जाकर देखी, उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए।

Screenshot 2026 02 27 09 47 44 19 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु खरसिया अस्पताल भेजा गया है। खरसिया पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा हत्या के हर पहलू से गहन जांच जारी है।

2279940
2278828
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment