
खबर खुलेआम
घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक की लाश आम के पेड़ पर फंदे से झूलती हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सरोज चक्रवर्ती पिता घूरवा , उम्र लगभग 27 वर्ष, बड़े गुमड़ा खालेपारा का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह कल शाम से घर नहीं लौटा था। आज सुबह जब ग्रामीण महुआ बीनने के लिए गांव के अमरैया क्षेत्र में पहुँचे, तब उन्होंने आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका हुआ शव देखा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सरोज की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक दो वर्षीय बच्चा भी है।ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना घरघोड़ा पुलिस फोन के माध्यम से दें दी है। पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा












