---Advertisement---

तालाब में नहाने गई महिला की तैरती मिली लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लोईंग में भोजपल्ली रोड पर स्थित अघरिया तालाब में सुबह 8 बजे नहाने गई महिला जंबोवती निषाद की मृत पड़ी मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। लाश देखकर स्थानीय लोगों ने उसके घर वाले को सुचना दी। पूर्व सरपंच सूरत पटेल सहित अनेक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए । परिजनों ने घटना की चक्रधरनगर पुलिस को दी गई। वहीं मृतिका जंबोवती निषाद के मायके उदेपाली उत्तम जिला बरगढ़ उड़ीसा को भी सूचना दी गई। मैके से मृतिका की माता भाई तथा उसके परिजन घटना स्थल पहुंचे वही अपने बेटी जम्बोवती की हत्या करने का गंभीर आरोप दामाद रूपेश निषाद के पर लगाया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नायब तहसीलदार से जांच कर पंचनामा करवाया ।

जांच अधिकारी नायब तहसीलदार सुरेन्द्र प्रताप कश्यप ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत प्रतीत होता है। मर्ग पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मामला का खुलासा हो सकेगा ।

वहीं विवेचना अधिकारी पुलिस हवालदार रवि किशोर साय ने भी पानी में डूबने से मौत होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जाँच कर रही है पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

बता दे की मृतिका के मायके पक्ष घटना को हत्या बता रहे है और मृतिका के पति पर हत्या का आरोप लगा रहे है…. देखना होगा पुलिस की जाँच मे क्या कुछ निकल कर सामने आता है हत्या है या घटना

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment