

डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर जिला
जशपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति की लाश लाल रंग के सूटकेस में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी आरोपिया को मुख्य आरोपी माना है, जो फिलहाल फरार है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भिंजपुर निवासी विनोद मिंज (45 वर्ष) ने थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई संतोष भगत (43 वर्ष) अपनी पत्नी आरोपिया के साथ गांव में अलग रहता था। कुछ दिनों पहले मुंबई से लौटी आरोपिया का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
देखें वीडियो 👇🏼👇🏼
पुरे मामले में एसएसपी शशि मोहन ने कहा देखें वीडियो 👇🏼👇🏼
7 नवंबर को दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि आवाजें कोरबा में रह रही उनकी बेटी तक फोन पर सुनाई दीं। अगले दिन 8 नवंबर को आरोपिया ने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को कम्बल में लपेटकर सूटकेस में रख दिया है। घबराई हुई बेटी अपने पति के साथ गांव पहुंची और घटना की जानकारी अपने चाचा विनोद मिंज को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की तलाशी में एक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला, जिसमें मृतक का शव मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है। थाना दुलदुला पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपिया फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का पूरा खुलासा हो सकेगा।











