---Advertisement---

गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियर युवती कि कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
115245

खबर खुलेआम

रायगढ़ के जिंदल गर्ल्स हॉस्टल में इंजीनियर युवती की लाश कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली। सुचना पर कोतरा रोड थाना क्षेत्र कि पुलिस ने मामले कि जाँच शुरू कर दी है मिली जानकारी के मुताबिक मोनालिसा नायक (30) ओडिशा के केउंझर जिले की रहने वाली थी। वो पिछले कुछ समय से जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर पदस्थ थी और गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी।सोमवार दोपहर को मोनालिसा ने अपनी सहेली के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। शाम करीब 5 बजे उसकी सहेली जब कमरे पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल स्टाफ को बुलाया गया और मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर मोनालिसा का शव पंखे से लटका मिला।कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका जिंदल प्लांट में इंजीनियर थी। मौत का कारण अज्ञात है । फिलहाल शव का मर्ग कायम कर शव पंचनामा भरकर पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने मे जुट गई है

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment