---Advertisement---

6 दिन बाद पार्षद रविंद्र ने अनशन किया समाप्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

राजू यादव / धर्मजयगढ़ धरमजयगढ नगर पंचायत के सामने लगातार 6 दिनों तक नगर की अव्यवस्था को लेकर हड़ताल बैठे वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद रविन्द्र राय का आज हड़ताल खत्म किया गया। बता दें, पार्षद रविंद्र राय ने नगर के समस्याओं को लेकर अनशन पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने बैठे हुए थे। वहीं हड़ताल में कुछ दिन बाद अन्न भी त्याग कर दिए थे।वहीं बीते कल सोमवार को क्षेत्र के आदिवासी नेता महेंद्र सिदार भी समर्थन में बैठे हुए देखे गए थे।

वही महेंद्र सिदार ने कहा था कि यदि मंगलवार तक पार्षद रविंद्र राय के समस्याओं को लेकर अधिकारी जनप्रतिनिधि कोई समाधान नहीं निकाल पाते हैं, तो हम भी हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे। और वही समाचार प्रकाशन के बाद तत्काल स्थानीय प्रशासन एक्शन लेते हुए, एसडीम तहसीलदार सहित आला अधिकारी नगर पंचायत कार्यालय धरने पर बैठे पार्षद रविंद्र राय के पास पहुंचे।

और भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद रविंद्र राय का स्वास्थ्य चेकअप किया गया। जिसके बाद वहीं पार्षद रविन्द्र राय की मांग पर तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों के आश्वाशन के बाद रविन्द्र राय ने भूख हड़ताल को खत्म करने का सहमति दी। जिसके बाद नगर पंचायत सीएमओ भरत साहू एवं समक्ष अधिकारियों के बीच हड़ताल को समाप्त किया गया है। अब देखना होगा की स्थानीय प्रशासन पार्षद रविंद्र राय की मांगों को कब तक पूर्ण कर पाती है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment