---Advertisement---

रेल्वे लाइन से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ , पांच आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250823 WA0033

खबर खुलेआम

23 अगस्त 2025, रायगढ़- घरघोड़ा पुलिस ने नवनिर्मित रेल्वे लाइन से कॉपर वायर और अन्य उपकरण चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 1900 मीटर से अधिक तांबे के तार, कैटनरी एवं कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन सहित ओएचई फिटिंग्स बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 88 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लोहे की आरीपत्ती और टांगी भी जप्त की गई। इस कार्रवाई से थाना घरघोड़ा में दर्ज तीन अलग-अलग चोरी के मामलों—अपराध क्रमांक 183/2025, 191/2025 और 202/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पर्दाफाश हुआ है। रेल संपत्ति चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने मुखबिरों को सक्रिय कर लगातार जानकारी जुटाई। इसी कड़ी में 23 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नुनदरहा के कुछ युवक चोरी का कॉपर वायर छिपाकर रखे हैं और ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्यंत यादव, गजानंद चौहान, सचित चौहान, लवकेशचंद्र चौहान और पुरन चौहान को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने तीन वारदातों का खुलासा किया। उन्होंने कबूल किया कि 30 जून की रात दुष्यंत, गजानंद और सचित ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच रेल्वे लाइन के खंभा नंबर G-3/1 से G-3/6 के बीच से तांबा कैटनरी तार कीमती 15 हजार रुपये, 23 जुलाई को दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने ग्राम कंचनपुर क्षेत्र के खंभा नंबर 38/6 से 38/12 के बीच से कैटनरी और कांटेक्ट तार, क्लिप, पिन, स्विवेल क्लिप, जम्पर व स्प्राइस कीमती 41 हजार रुपये तथा 30 जुलाई की रात पुनः दुष्यंत, लवकेश और पुरन ने घरघोड़ा-भालुमुड़ा के बीच से तांबा तार कीमती लगभग 32 हजार रुपये की चोरी की थी । पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर तीनों अपराधों में प्रयुक्त औजार और चोरी किया गया सामान जब्त किया। इसमें विभिन्न लंबाई के तांबे के तार, ओएचई फिटिंग्स, कैटनरी क्लिप, कांटेक्ट क्लिप, जम्पर, आरीपत्ती और टांगी शामिल हैं। घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।*गिरफ्तार आरोपी* –1. दुष्यंत यादव पिता लखनलाल यादव उम्र 22 वर्ष2. गजानंद चौहान पिता अमरसाय चौहान उम्र 21 वर्ष3. सचित चौहान पिता रामनाथ चौहान उम्र 20 वर्ष4. पुरन चौहान पिता मोहितराम चौहान उम्र 26 वर्ष5. लवकेशचंद्र चौहान पिता सुखसाय चौहान उम्र 25 वर्षसभी आरोपी ग्राम नुनदरहा, थाना घरघोड़ा के निवासी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी का माल बरामदगी और पूरे गिरोह का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक हरिश पटेल और प्रहलाद भगत की अहम भूमिका रही। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में रेल्वे संपत्ति चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment