जंगल में जाकर आरक्षक ने की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
R.O. No. 13098/21

डेस्क खबर खुलेआम

R.O. No. 13098/21

बस्तर जिले के बड़ाजी थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि बड़ाजी थाने में पदस्थ आरक्षक नवलेश कश्यप 25 वर्ष ने मंगलवार की सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तकरागुड़ा के जंगल में आत्महत्या कर ली।

ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक आरक्षक पहले डीआरजी में था, उसके बाद उसकी पदस्थापना बड़ाजी थाने में कर दिया गया। वहीं मृतक लोहंडीगुड़ा का ही निवासी बताया जा रहा है। मृतक आरक्षक कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। लेकिन कारणों का पता नही चल पाया है। वहीं इस संबंध में उनके परिजनों से लेकर दोस्तों तक को इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी सुरागों को जांच के दायरे में लिया है। आत्महत्‍या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शव को मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।

R.O. No. 13098/21
R.O. No. 13098/21

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment