मां मनी प्लांट में हुआ भयानक हादसा , ब्लास्ट मे 4 लोग झूलसे ….. 2 की हालत गंभीर , उद्योग प्रबंधन पर उठ रहे…..

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता पूंजीपथरा की खास रिपोर्ट

रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र मे स्थित माँ मनी उद्योग ने बीती रात फर्नीश ब्लास्ट होने के कारण चार मजदूर बुरी तरह झुलसे गये है। जिसमे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है दो मजदूरों को किया गया रायपुर रिफर वही दो मजदूर का जिंदल फोर्टिस अस्पताल में इलाज जारी है। पुरे मामले मे पूंजीपथरा पुलिस जांच में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार घटना मे घायलों मे अनुज कुमार उम्र 35 वर्ष, सुधीर कुमार उम्र 47 वर्ष, रामानंद सहनी उम्र 40 वर्ष, संजय श्रीवास्तव उम्र 52 वर्ष बताया जा रहा है।

पुरे मामले मे उद्योग प्रबंधन की लापरवाही स्पष्ट तौर पर उजागर होती है की बिना सेफ्टी के मजदूरों के जान जोखिम मे डालकर काम लिया गया है। जिसके कारण आज 4 लोगों के जान पर बनी हुई है । बहरहाल देखना होगा की उद्योग प्रबंधन की लापरवाही पर उद्योग विभाग और जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment