---Advertisement---

सोशल मीडिया पर एसडीएम पर टिप्पणी पड़ी भारी .. भाजयुमो नेता गिरफ्तार .. भेजा रिमांड पर

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
712066

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। 25 अक्टूबर।घरघोड़ा में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी ने प्रशासन और राजनीति के बीच नई तनातनी खड़ी कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता अजीत गुप्ता को शुक्रवार देर रात पुलिस ने धारा 151 CrPC के तहत हिरासत में लेकर रिमांड पर भेज दिया।

638508

जानकारी के अनुसार अजीत गुप्ता जो NTPC परियोजना के विरोध को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में रहे हैं, ने अपने फेसबुक अकाउंट से घरघोड़ा SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी ( IAS )के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। पोस्ट को प्रशासनिक गरिमा के विपरीत मानते हुए पुलिस ने SDM कार्यालय के निर्देश पर कार्रवाई की।

670308

शुक्रवार रात करीब 11 बजे घरघोड़ा पुलिस ने गुप्ता को SDM कार्यालय में प्रस्तुत किया, जहाँ मुलाइजा (मेडिकल जांच) के बाद उन्हें शांति भंग की आशंका के तहत धारा 151 CrPC में रिमांड पर भेजा गया।प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सरकारी अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अब सख्त रुख अपनाया गया है। अधिकारियों का कहना है “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अर्थ यह नहीं कि कोई व्यक्ति कानून या मर्यादा की सीमाओं को लांघे।

631921

फिलहाल, गुप्ता को न्यायिक प्रक्रिया के तहत SDM के समक्ष पेश किया गया है और रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment