---Advertisement---

चरित्रहीन शिक्षक की हो रही है जांच , कलेक्टर के आदेश बाद जाँच में विलंब से ग्रामीणों में आक्रोश

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
images 2 17

डेस्क खबर खुलेआम www.khabarkhuleaam.com

बिहानू राम खलखो व्याख्याता एल बी शासकीय हाई स्कूल घटमुंडा विकासखंड कुनकुरी के चरित्रहीनता का बहुचर्चित मामला सरपंच ग्राम पंचायत घटमूंडा सहित सैकड़ों महिलाओं द्वारा कलेक्टर जशपुर को लिखित शिकायत कर नियमानुसार उचित शिकायत किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए हैं। इसके फलस्वरूप कलेक्टर जशपुर द्वारा दिनांक 7 मार्च 2024 को तत्काल प्रभाव से तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर वर्तमान पदस्थापना से बिहानु राम खलखो को दूरस्थ शासकीय हाई स्कूल ढेंगनी विकासखंड मनोरा अस्थाई रूप से कार्य करने एतद द्वारा आदेशित किया गया है जिससे पूर्व छात्र से छेड़छाड़ सहित 20 रुपए के स्टांप पेपर पर द्वितीय पत्नी रखने का आरोप की जांच पारदर्शिता से की जा सके।

PicsArt 03 20 07.23.30

बिहानू राम खलखो पूर्व में बछराव विकासखंड बगीचा में कार्यरत थे यहां भी छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की शिकायत हुई थी। इस संबंध में ग्राम पंचायत घटमूंडा और सैकड़ों महिलाओं द्वारा अपने शिकायत आवेदन पत्र में उल्लेखित किए हैं।

तीन सदस्यीय जांच दल
बिहानू राम खलखो के उक्त कृत्य की शिकायत जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर को भी की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। तत्पश्चात कलेक्टर द्वारा विश्वास राय मस्केय डिप्टी कलेक्टर जशपुर लक्षण शर्मा बीइओ जशपुर, सुश्री पुष्पा इंदवार प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली जशपुर के द्वारा उक्त जांच समिति प्रकरण का संयुक्त रूप से जांच कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर जशपुर को दिनांक 12 मार्च 2024 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया गया था। आज दिनांक तक उपरोक्तानुसार प्रकरण लंबित और विचाराधीन है। जिसके कारण ग्राम घटमुंडा विकासखंड कुनकुरी के शिकायतकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। ‎

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment