

डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 किलो 94 ग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद, दो मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 फरवरी 2026 को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक चारपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एण्ड साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने अधीनस्थ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष) निवासी धमतरी तथा हिमांशु दामले (31 वर्ष) निवासी अम्बागढ़ चौकी बताया।तलाशी के दौरान वाहन से अलग-अलग पैकेटों में रखा 50 किलो 94 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद, 2 मोबाइल फोन और टोयोटा कार क्रमांक MH 01 BU 9616 बरामद की गई। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख 67 हजार रुपये बताई जा रही है।आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क पर End-to-End कार्रवाई की जा रही है।














