गड्डे मे महिला की लाश , हत्या की आशंका ….. पुलिस जाँच मे जुटी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20250430 WA0035

डेस्क खबर खुलेआम

लैलूंगा थाना क्षेत्र मे संचालित ईंट भट्ठा के गड्ढे में महिला की लाश मिली है। बाॅडी मिट्टी से सना हुआ था। घटना में हत्या की आशंका की जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जूट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम झारमुड़ा की रहने वाली शारदा मांझी 42 साल व उसका पति बिसाहू मांझी करीब डेढ़ माह से ग्राम सलखिया के ईंट भट्ठा में काम करते थे। कल दोनों पति-पत्नी अपने गांव के खेत में तेंदूपत्ता को कोई तोड़े नहीं, इसलिए उसे देखने गए थे। वहां से जब वापस ईंट भट्ठा के लिए लौटे तो रास्ते में उसका पति कहीं रूक गया और शारदा अकेले ईंट भट्ठा पहुंची। जहां कुछ देर बाद जब बिसाहू वहां गया, तो उसने देखा कि ईंट भट्ठा के गड्ढे में उसकी पत्नी औंधे मुंह पड़ी है। इसके बाद उसने मामले की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। तब सभी वहां पहुंचे और सरपंच व डायल 112 को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, तो पता चला कि उसके पीठ में चोट के निशान व हाथ की कलाई में सूजन है।

IMG 20250430 WA0040

ऐसे में प्रांरभिक जांच में हत्या की आशंका की गई। जहां आज फोरेंसिक टीम द्वारा जांच करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है पुलिस ने मर्ग कायम कर लोगों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment