---Advertisement---

सूने गोदाम में सेंधमारी .. दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2127628

डेस्क खबर खुलेआम

15 फरवरी 2026 थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में सूने गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो महिलाओं सहित एक पुरुष को पुलिस ने मुस्तैदी से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर और क्वाईल समेत कुल 67 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि तुलसी नेवरा स्थित दाउजी फार्म्स प्रा.लि. के खाली गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा केबल वायर, कॉपर और एल्युमिनियम की चोरी की गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गश्ती दल ने मुखबिर के बताये स्थान बहेसर रोड तिल्दा में घेराबंदी की।इस दौरान एक टीवीएस एक्सल मोपेड (क्रमांक CG 04 PL 283) में सवार एक पुरुष और दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में तीन बोरियों के साथ मिलीं। पूछताछ में तीनों ने गोदाम से केबल वायर काटकर चोरी करना और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में होने की बात स्वीकार की। आरोपीगण सूरज देवार (20 वर्ष), पिता टिंगली देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती रूपा देवार (28 वर्ष), पति सूरज देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा श्रीमती आपा देवार (25 वर्ष), पति स्व. राजा देवार, निवासी दलाल तालाब के पास, तिल्दा से कॉपर, एल्युमिनियम, केबल वायर व क्वाईल (कीमत 52,000 रुपये) टीवीएस एक्सल मोपेड (कीमत 15,000 रुपये)जप्त कर लिया है।आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(3), 305(ए), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेजा गया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment