

डेस्क खबर खुलेआम
प्रदीप धोबा तमनार पूंजीपथरा / निरंजन गुप्ता रायगढ़
नए साल से ठीक पहले बुधवार की शाम पूंजीपथरा चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे परमेश्वर यादव (19 वर्ष), पिता दिलभंजन यादव निवासी तुमिडीह अपने काम से पूंजीपथरा चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक क्रमांक CG 13 AJ 7799 ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परमेश्वर के सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पूंजीपथरा पुलिस और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी अनुसार पूंजीपथरा पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।












