---Advertisement---

अज्ञात वाहन की बेलगाम रफ्तार ने ली बाइक सवार की जान , सड़क पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
img 20240519 wa0000 1 1024x6822180476997342662872 1 13

डेस्क खबर खुलेआम

हिरालाल राठिया

रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है, लैलूंगा के बाद अब तमनार थाना क्षेत्र से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। घटना लिबरा गांव के पास हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है,डायल 112 मौके पर मौजूद है। घटनाकरित वाहन मौके से फरार है।

img 20240519 wa0000 1 1024x6822180476997342662872 1 12

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दिवाकर गुप्ता मूलतः समकेरा के रहने वाले हैं, जिनकी शादी लिबरा के कुधरीपारा से हुई है। जो बीते कई वर्षों से खुद का मकान बनाकर लिबरा में ही रहते थे। आज वह अपने बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए। ग्रामीणों की माने तो मृतक तालाब की ओर संभवतः जा रहा था होगा, तभी सड़क पर तेज गति से आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया होगा।

img 20240519 wa0000 1 1024x6822180476997342662872 1 14

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया है। गाड़ियों की रफ्तार और लगातार हो रहे हादसों का विरोध जताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जा रही है। हालात को काबू में रखने के पिये स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है ।

नई सड़क पर ब्रेकर नही, स्पीड अनकंट्रोल

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने के बाद गति नियंत्रित करने के लिए रोड स्टॉपर और ब्रेकर बनवाने की मांग की गई थी। इस मामले पर कुछ ग्रामीणों द्वारा एसडीएम घरघोड़ा से फोन पर निवेदन भी किया गया था। लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दी गई, और आज यह हादसा हो भी गया।

फ्लाई ऐश परिवहन करने वाली गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा

जिंदल से निकलने वाली फ्लाई एश का परिवहन इसी सड़क से किया जा रहा है। जिसमें ट्रक चालकों के द्वारा ट्रिप के चक्कर में गाड़ियों को अंधाधुन भगाया जा रहा है। नई सड़क और ब्रेकर ना के बराबर होने के कारण गाड़ियों की रफ्तार कम नही हो रही है, जिससे लगातार हादसे से हो रहे हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment