---Advertisement---

राइस मिल में बड़ा खेल .. 9700 क्विंटल धान कम मिला .. वेदांश राइस मिल को किया सील

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1717998

डेस्क खबर खुलेआम

गणेश भोय जिला ब्यूरो जशपुर

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अवैध धान परिवहन एवं खपत पर सख्त कार्रवाई

जशपुरनगर, 13 जनवरी 2026/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन एवं अवैध खपत के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खपत के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Screenshot 2026 01 07 13 56 19 89 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड कांसाबेल के बगिया स्थित वेदांश राइस मिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में लगभग 9700 क्विंटल धान की कमी पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए राइस मिल को सील कर दिया गया है तथा आगे की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है एवं दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment