---Advertisement---

भूपदेव सिदार बने कोटरीमाल मंडल कांग्रेस अध्यक्ष , विधायक राठिया ने की घोषणा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000036450

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोटरीमाल मंडल अध्यक्ष के रूप में भूपदेव सिदार की नियुक्ति की है। इस घोषणा को विधायक लालजीत सिंह राठिया ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया।

1000036434

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भूपदेव सिदार को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

1000036429

विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि भूपदेव सिदार जैसे कर्मठ और जनसेवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना कांग्रेस की पारदर्शी और जमीनी राजनीति का प्रतीक है। पार्टी को ऐसे ही समर्पित नेताओं की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी में लग जाएं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने भी नए अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment