---Advertisement---

ट्रक कि चपेट में आने से थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा कि हुई मौत , राजस्थान में ….

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1786175

डेस्क खबर खुलेआम

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। मुंगेली जिले के जरहागांव थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नंदलाल पैकरा का राजस्थान दौरे के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार नंदलाल पैकरा पांच दिवसीय अवकाश पर अपने साथियों के साथ राजस्थान-दिल्ली की निजी यात्रा पर निकले हुए थे। यात्रा के दौरान भरतपुर में उनकी कार सड़क किनारे स्थित एक ढाबे पर रुकी। खाना पैक करवाने के बाद जैसे ही वे ढाबे से बाहर निकले, अचानक एक कुत्ते के दौड़ाने पर वे सड़क की ओर आ गए। उसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उनके साथी तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मुंगेली के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने भरतपुर पुलिस से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई और सहयोग के निर्देश दिए। वर्तमान में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद पार्थिव शरीर मुंगेली लाया जाएगा।

गौरतलब है कि नंदलाल पैकरा पूर्व में रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनकी आकस्मिक मौत की खबर से धरमजयगढ़ क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार और ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले नंदलाल पैकरा का यूं अचानक चले जाना पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment