---Advertisement---

गड्ढे में गिराने से शावक हाथी कि हुई मौ** .. वन विभाग…

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1903411

खबर खुलेआम

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से एक दर्दनाक और संवेदनशील घटना सामने आई है, जहाँ एक नन्हे हाथी के शावक की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरी रात जंगल हाथियों की चिंघाड़ से थर्राता रहा।मिली जानकारी के अनुसार, कया के मछली बाड़ी क्षेत्र में बने गहरे गड्ढे में करीब 1 से डेढ़ साल का हाथी शावक अचानक गिर पड़ा। शावक के साथ मौजूद हाथियों का झुंड रात भर चिंघाड़ के साथ उसे बाहर निकालने का प्रयास करता रहा, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शावक को बचाया नहीं जा सका और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताये अनुसार शावक कि लाश 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही है

1903815
1882119

बताया जा रहा है कि रात के समय हाथियों का झुंड बुलेकरा क्षेत्र से घरघोड़ा की ओर आ रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। सुबह होते ही शावक का शव गड्ढे में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद घरघोड़ा रेंजर सी. के. राठिया ने टीम के साथ जांच कार्रवाई शुरू कर दी। वन विभाग द्वारा आगे की वैधानिक जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी अनुसार डीएफओ रायगढ़ भी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए है।

1879442

इस घटना ने एक बार फिर जंगलों में बने अवैध व असुरक्षित गड्ढों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो वन्यजीवों के लिए मौत का जाल साबित हो रहे हैं।

वन विभाग के सूत्रों से बात किये जाने पर भी पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है जो अपने आप में ……

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment