



खबर खुलेआम
शिक्षा जगत मे शोक कि लहर , क्षेत्र ने खोया एक समर्पित शिक्षाविद
घरघोड़ा — शिक्षा क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति की खबर सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा टेडा के पूर्व प्रभारी प्राचार्य अश्वनी कुमार पटेल के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया। किसी को अंदेशा तक नहीं था कि हमेशा संयमित जीवनशैली जीने वाले अश्वनी कुमार पटेल यूं असमय सभी को छोड़कर चले जाएंगे।बैंहामुंडा निवासी अश्वनी कुमार पटेल न केवल एक सज्जन और अनुशासित नागरिक थे, बल्कि शिक्षा क्षेत्र के कुशल मार्गदर्शक भी थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने धर्मजयगढ़ और घरघोड़ा विकासखंड के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे हमेशा समय पर विद्यालय पहुंचते थे और शैक्षणिक गतिविधियों में पूरी निष्ठा से संलग्न रहते और शिक्षा को ही अपना सर्वोपरि कर्तव्य मानते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने कृषि कार्यों में सक्रिय रहते हुए उच्च स्तरीय कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। अपने अनुशासित जीवन और कर्मनिष्ठा के लिए वे शिक्षकों और छात्रों के बीच आदर्श बने रहे।उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ समेत अनेक संस्थाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल हैं – संतोष पांडे (प्रांतीय उपाध्यक्ष), केशव पटेल (राजपत्रित संघ), संतोष सिंह (बीईओ), डॉ. विकास शर्मा, डॉ. पैंकरा, राजेश मिश्रा, शैलेंद्र कर्ण, बलराम भगत, मोहन चौहान, प्रमोद वर्मा, संजय पंडा, हरिश्चंद्र बेहरा, सुदर्शन चौधरी, आशीष शर्मा, अश्विनी दर्शन, विनोद मैहर, सर्वेश मरावी, ऋषिकेश साहू, सुरेंद्र भाटिया, पम्मी मरावी, गौकर्ण दास वैष्णव, फागुलाल रात्रे, सुशील पटेल, सुमन मिंज, सूरज पैंकरा, खेम सागर पैंकरा, कुबेर देवांगन, दिनेश सिंह, विजय पडा, अखिलेश मिश्रा, सुरेंद्र होता सोरेन, तिल सागर साहब, वरुण गुप्ता, मनीष बिहादर, मनोज प्रधान, कैलाश पटेल, राम लखन सिंह, रामकुमार पटेल, वीर सिंह सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी।


