---Advertisement---

थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर को केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिला ” दक्षता पदक ” , एसपी ने किया सम्मानित

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़/ तमनार थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा “दक्षता पदक” से सम्मानित किया गया है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक और प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुए उनके निरंतर समर्पण की सराहना की। एसपी ने इस मौके पर अन्य अधिकारियों को भी अपने कार्यों में रुचि लेकर उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

अंधे कत्ल मामलों में सफलता… राहटगांवकर ने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार राजनांदगांव में पदस्थ रहते हुए एक अंधे कत्ल मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए मिला। उन्होंने अपनी इस सफलता को पुलिस विभाग और अपने सहकर्मियों को समर्पित किया है।

तमनार में बड़ी-बड़ी कार्यवाहियों में सफलता …. तमनार थाना प्रभारी रहते हुए, राहटगांवकर ने कई महत्वपूर्ण मामलों में सफल कार्यवाही की है। जुलाई 2023 में 7 बाइक चोरों की गिरफ्तारी और सितम्बर 2023 में 22 बाइक बरामद कर 2 चोरों को जेल भेजना उनके प्रमुख उपलब्धियों में से है। इसके अलावा, पाली घाट के सेल्फी पॉइंट पर हुए अंधे कत्ल मामले की गुत्थी सुलझाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने में अहम भूमिका….राजनांदगांव में पदस्थ रहते हुए, उन्होंने 6 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा दिलाई, जिससे पीड़िता को न्याय मिला। राहटगांवकर की इन उपलब्धियों ने न केवल उनके विभाग का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य पुलिस अधिकारियों के लिए भी एक प्रेरणा का काम किया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment