---Advertisement---

पति ने मांगा …. तो गुस्साई पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया … दांत से पति का काटा प्राइवेट पार्ट … फिर हुआ

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2847679 chhattisgarh crime news2

डेस्क खबर खुलेआम

हिरालाल राठिया

रायपुर/बालोद/अजूबा घटना सामने आई, जहाँ दिल दहला देने वाले घटना सामने आई, बालोद जिला में अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के प्राईवेट पार्ट को काटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित पति ने अपनी पत्नी से खाना मांगा था। बस इसी बात पर गुस्सायी पत्नी ने पति के प्राईवेट पार्ट को ही दांत से काट दिया। घटना के बाद लहूलुहान हालत में पीड़ित शख्स ने पुलिस थाने पहुंचकर इस पूरे घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है। उधर पुलिस में अपराध दर्ज होने के बाद से पत्नी फरार बतायी जा रही है।

ग्राम खेरथा का रहने वाला पुनीत राम सिंहा 35 वर्ष मजदूरी का काम करता है। 6 मई को पुनीत काम पर नहीं गया था। दोपहर में उसे भूख लगी तो सो रही पत्नी से खाना मांगा। इस बात पर पत्नी गुस्से में आ गई और खाना नहीं देने को लेकर विवाद करने लगी। दोनों में देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि महिला अपने पति से गाली-गलौज करते हुए उसके गुप्तांग को दांतो से काट दिया।

घटना के बाद पति जोर जोर से दर्द में चिल्लाने लगा। पति को तड़पता देख पत्नी मौके से भाग निकली। इधर घर के आस-पड़ोस के लोगों इकठ्ठा हुए और पुलिस में शिकायत की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। यहां पर उसका उपचार जारी है। पीड़ित की शिकायत पर डौंडीलोहारा थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment