---Advertisement---

बेटी ने बढ़ाया मान – आकृति शर्मा का नेशनल अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन , नगर में खुशी की लहर

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
836285

khabr khuleaam

घरघोड़ा। नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 क्रिकेट हेतु रायगढ़ जिले की होनहार खिलाड़ी कु. आकृति शर्मा का चयन हुआ है। आकृति के छत्तीसगढ़ राज्य टीम में चयन की खबर मिलते ही नगर एवं खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई।आकृति प्रारंभ से ही क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। इससे पहले उनका चयन सी.एस.सी.एस. अंडर-15 राज्य स्तरीय कैंप में भी हुआ था। वर्तमान में आकृति पी.एम. श्री विद्यालय घरघोड़ा में अध्ययनरत हैं और ओ.पी. जिंदल क्रिकेट एकेडमी घरघोड़ा में नियमित अभ्यास करती हैं। उनके कोच कमलेश शर्मा, प्रवीण लोहा और विनोद एक्का ने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आकृति को शुभकामनाएं दीं।रायगढ़ स्कूल टीम के कोच एवं मार्गदर्शक जफर उल्लाह सिद्दीकी और अभिषेक गुप्ता (निक्की सर) ने कहा कि आकृति का समर्पण और निरंतर मेहनत ही उनकी सफलता की कुंजी है।जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने आकृति को बधाई देते हुए कहा कि “बालिकाओं में क्रिकेट के प्रति बढ़ती रुचि यह संकेत है कि रायगढ़ जिला आने वाले समय में महिला क्रिकेट का गढ़ बनेगा।”संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर पटनायक, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, ऑल स्टार घरघोड़ा के अध्यक्ष मनोज बिसवाल, वरिष्ठ सदस्य राजेश मित्तल, विकास शर्मा, नागेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, शिशु सिन्हा, अजय शर्मा, अमित बोहिदार, महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आइच, अरविंद शर्मा, पंकज बोहिदार, संतोष गुप्ता आदि ने भी आकृति को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।नगरवासियों ने कहा कि आकृति ने अपने प्रदर्शन से घरघोड़ा और रायगढ़ का नाम रोशन किया है वह नारी शक्ति और नए भारत की प्रेरणा हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment