---Advertisement---

प्रशासन, एनटीपीसी प्रबंधन एवं प्रभावित किसानों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न .. आंदोलन हुआ समाप्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2189891

खबर खुलेआम

घरघोड़ा, रायगढ़। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से प्रभावित 8 गांवों के ग्रामवासियों, प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक घरघोड़ा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) घरघोड़ा ने की। बैठक में तहसीलदार घरघोड़ा, थाना प्रभारी घरघोड़ा तथा एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रभावित ग्रामवासियों की विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि एनटीपीसी में कार्यरत ठेका कंपनियों में प्रभावित ग्रामवासियों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके लिए संबंधित कंपनियों के साथ पृथक बैठक प्रस्तावित है। पुनर्वास आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु प्रभावित गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।तेंदूपत्ता से संबंधित विषय पर ग्रामवासियों को शासन अथवा न्यायालय में ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, पुनर्वास मुआवजा प्रकरणों की जांच में तेजी लाने एवं प्रभावित ग्रामों में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया गया। त्रिपक्षीय बैठक में बनी सहमति के पश्चात अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने की सहमति व्यक्त की।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment