---Advertisement---

ट्रेलर कि चपेट में बाईक सवार को मारा टक्कर , एक कि मौत दूसरा घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़। जुटमिल क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट काशीराम चौक पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। तभी एक तेज गति से आ रही हाईवा उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक युवक पहिए के नीचे आकर मौके पर ही मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल, मृतक की पहचान नितेश पाव (पोबिया) बताया जा रहा और घायल युवक गोकुल किशन का इलाज जारी है।

पुलिस ने भारी वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, वे प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment