---Advertisement---

कमरे के मियार में टंगी मिली युवक की लाश ..

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 02 17 11 02 43 28 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता रायगढ़ / घरघोड़ा

घरघोड़ा। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आई है जिसमे कमरे में युवक कि टंगी हुई लाश मिली है। जानकारी अनुसार ग्राम भेंगारी में एक युवक की घर के कमरे में मियार (लकड़ी की बल्ली) से टंगी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना 15–16 फरवरी की दरमियानी रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान शिवा यादव पिता दशरथ यादव निवासी उम्र 19 ग्राम भेंगारी, थाना घरघोड़ा थाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने कमरे में युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना कि तत्काल घरघोड़ा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक युवक काम हैदराबाद काम करने गया था कुछ दिन पूर्व घर वापस आया था घर कि माली हालात सही नहीं होने का कारण युवक पुनः काम करने हैदराबाद जाने के लिए परिजनों को बोला परन्तु घर वालों ने जाने से मना करने के कारण युवक द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने कि बात सामने आ रही है

2073040

घरघोड़ा पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment