---Advertisement---

विधानसभा के ग्रामीण मण्डल क्षेत्र में विधायक गोमती साय का आत्मिक भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ निकाला गया विजय जुलूस

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
1000778810
1000778803

पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति में रविवार को पत्थलगांव विधानसभा के ग्रामीण मण्डल क्षेत्र के खरकट्टा, खारढोढी, मिर्जापुर, रेरुमाकला (सुखरापारा), दिवानपुर में गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पत्थलगांव ग्रामीण मण्डल के भाजपा पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की जीत हर भाजपा कार्यकर्ता की जीत है। आपके मेहनत लगन एवं विश्वास की जीत है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी दी है, भाजपा के घोषणा पत्र में किये गए वादे को पूरा करने की गारन्टी दी है। जिसे प्रदेश मुखिया, आपके लाड़ले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पूरा करना शुरू भी कर दिया। प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी कर दी गई, किसानों का दो साल का रुका धान बोनस की राशि जारी कर दी गई। धीरे धीरे सभी वादे पूरे किए जाएंगे। श्रीमती साय ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राणप्रतिष्ठा हो रही है। आप सभी अपने घरों में दीप जलाएं और उत्सव मनाए। उपस्थित जनों ने जय श्री राम के नारे लगाए।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment