गौ हत्या का मामला जशपुर जिले में विगत दिनों हुआ था उसी को लेकर गौ रक्षा समिति के बैनर तले महा रैली जुलूस पदयात्रा निकाला गया

Advertisement Carousel
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पत्थलगांव – जशपुर क्षेत्र अन्तर्गत दुलदुला में – दिनांक 20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को गौ हत्या को ले करके महा रैली संपन्न हुई। 9 अप्रैल 2023 दिन रविवार को ग्राम पंचायत सिमड़ा के आश्रित पारा मोहल्ला डूमर बहार में स्थित नरवा धुरवा (गोठान) के समीप स्थित देवी मंदिर के पास गौ हत्या का होना पाया गया, जिसकी सूचना गौ रक्षा समिति सिमड़ा के सदस्यों के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कपिल देव साय जी को दी गई जिसे सुनकर घटना स्थल पर श्री साय जी तत्काल पहुंचे और समिति के सदस्यों के सहयोग से आरोपियों को धर दबोचे। इसी गौ हत्या की घटना को ले करके गौ रक्षा समिति सिमड़ा दुलदुला के बैनर तले जशपुर जिले में निवासरत सनातन हिन्दू धर्म के सभी सदस्यों को 20 अप्रैल 2023 दिन गुरुवार को घटना स्थल पर एकत्रित होने की आहवान की गई थी ,रैली में जशपुर राज परिवार से भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिन्दू कुल तिलक सम्राट बाबा शोर्य प्रताप सिंह जूदेव जी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मातृ संगठन जिला सह संचालक श्री राजीव रंजन नंदे जी, श्री मनोज साय जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा सिमडेगा झारखंड 200 मोटर साइकल रैली के साथ रैली में शामिल हुए थे और रैली घटना स्थल से महा रैली जुलूस पद संचलन करते हुए सभी धर्म प्रेमी भाई बन्धु देवी स्वरूप माताएं बहनें बच्चे अधिक से अधिक संख्या में सिमड़ा के बजार डांड में पहुंची और जुलूस आम सभा में तब्दील हो गई। मंच का संचालन शुरू से अंतिम तक जनपद सदस्य भाजपा मंडल महामंत्री श्री राजकुमार सिंह जी ने किया। मंच में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कपिल देव साय जी को स्वागत उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया श्री साय जी आम सभा में आए हुए सभी अतिथियों, धर्म प्रेमी भाई बन्धु देवी स्वरूप माताएं बहनें बच्चों का स्वागत उद्बोधन करते हुए 9 मार्च 2023 को होने वाली गौ हत्या के विषय में विस्तार से जानकारी दिए। उसके पश्चात भाजपा पूर्व मंडल में विशेश्वर यादव जी ने गौ हत्या व सनातन हिन्दू धर्म की संगतनात्मक ढांचा को ले करके धर्म विद्रोहियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उद्बोधन दिए। उसके पश्चात हिन्दू कुल तिलक सम्राट बाबा शोर्य प्रताप जूदेव जी ने गौ हत्या को रोकने को व हिंदू संगठन को ले करके उद्बोधन देते हुए कहा कि जब तक मैं जीवित रहूंगा तब तक सनातन हिन्दू धर्म की व आप सब की रक्षा करुंगा, मेरे दादा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के बताए मार्ग पर चलते हुए धर्म के लिए कार्य करूंगा। उसके पश्चात श्री राजीव रंजन नंदे जी ने भी गौ हत्या की रक्षा को लेकर व हिंदू संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपना उद्बोधन दिए।पूर्व विधायक रोहित साय जी व जिला पंचायत सदस्य भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप जी ने भी उद्भोधन देते हुए गौ हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए सनातन हिन्दू धर्म की संगतनात्मक ढांचा को ले करके अपना उद्बोधन दिए,सभी वक्ता बारी बारी से उद्बोधन में गौ हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए उसकी रक्षा व सनातन हिन्दू धर्म की संगतानात्मक ढांचा पर उद्बोधन दिए। कार्यक्रम में जनपद सदस्य भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य श्रीमती पिंकी गुप्ता जी, सांसद प्रतिनिधि जिला आमंत्रित सदस्य श्रीमती उमा देवी जी, पूर्व विधायक श्री जगेश्वर भगत जी, भाजपा पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अमन शर्मा जी, समाज सेवी श्री विश्वनाथ सिंह जी, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा पैकरा जी, गौ रक्षा समिति सिमड़ा संयोजक भाजपा सक्रीय कार्यकर्ता श्री शिव प्रसाद साहू जी, सह संयोजक श्री प्रसन्न यादव जी, मोहन यादव जी, भाजपा के युवा कार्यकर्ता गोपाल कश्यप जी, रोहित गुप्ता जी,विधान सभा मिडिया संयोजक रामजीत दिवान जी व क्षेत्र के धर्म प्रेमी भाई बन्धु देवी स्वरूप माताएं बहनें बच्चे सैकड़ों हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। अंत में भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मुनेशेर सिंह केसर जी ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों, धर्म प्रेमी भाई बन्धु देवी स्वरूप माताएं बहनें बच्चे को मधुर गीत के माध्यम से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिए। मिडिया संयोजक रामजीत दिवान जी ने जानकारी देते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से आज तक हमारे दुलदुला विकास खंड के अलग अलग जगहों पर कई बार गौ हत्या की घटना घटित हो चुकी है परंतु शासन प्रशासन की नियम की लचीला के कारण आरोपी कुछ ही दिनों में जेल से बाहर आ जाते हैं और पुनः घटना को अंजाम देते हैं , परंतु हम सबको अब अपने तरीके से गौ हत्या की घटना को रोकने का उपाय करना होगा !

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment