---Advertisement---

घरघोड़ा मे कोचीया के पास से 20 क्विंटल धान जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
5387443

खबर खुलेआम

रायगढ़, 26 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण, परिवहन तथा उपार्जन केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान खपाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मंडी विभाग के जांच दल ने घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कारीछापर में अवैध धान भंडारण का मामला पकड़ा। 24 नवंबर को मंडी जांच दल ने ग्राम कारीछापर, घरघोड़ा स्थित जनक निषाद के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में 50 बोरियों में कुल 20 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन और खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मंडी विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment