
डेस्क खबर खुलेआम

बिलासपुर। बिलासपुर के लालखदान स्थित संत नगर में सड़क किनारे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में की जा रही है।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान शव के पास पानी की बोतल, पर्स और गमछा बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। प्रारंभिक परिस्थितियों को देखते हुए मामला हत्या से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल से बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर युवक की मौत से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, हत्या है या फिर? पुरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कि कि जाँच के बाद होगा








