
खबर खुलेआम

घरघोड़ा। धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालजीत सिंह राठिया ने वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत ग्राम अमलीडीह में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अभियान को लेकर उत्साह दिखाया तथा संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान घरघोड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष किरोड़ी तायल के निधन से रिक्त हुए पद पर पार्टी ने अनुभवी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पंडा को घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वहीं, विधायक लालजीत सिंह राठिया की उपस्थिति में ग्राम छर्राटांगर में पांच लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन में प्रवेश किया।

विधायक ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शर्मा, मंडल प्रभारी सोमदेव मिश्रा, नरेश पटेल, निरपत सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, घनश्याम डनसेना, हेम सिंह राठिया, बलराम राठिया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ममता पंडा, जनपद सदस्य सेवती मालाकार, यादव समाज के जिला अध्यक्ष मनसुख राम यादव, श्यामलाल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





